Events and Activities Details
Event image

Happy Republic Day


Posted on 26/01/2023

" अमन और शांति का प्रतीक है तिरंगा" आज 26 जनवरी, 2023 को 74 वें गणतंत्र दिवस की पर्वबेला पर राजकीय महाविद्यालय, राजौंद में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री राममेहर जी ने देश और संविधान के प्रति समर्पित होकर भारत देश की पहचान तिरंगे का ध्वजारोहण किया। उन्होंने आसमान में लहराते तिरंगे को सलामी देते हुए कहा- देशवासियों की शान है तिरंगा, भारत देश की पहचान है तिरंगा, सीमा पर वीरों का कफन है तिरंगा, अमन और शांति का प्रतीक है तिरंगा, सर कट जाए पर झुकने नहीं दूंगा इसे, क्योंकि जान है मेरी तिरंगा।। इस अवसर पर श्री दीपक व श्री हरिपाल भी उपस्थित रहे।