| News Details |
On August 29, National Sports Day was celebrated at Government College, Rajaund, on the occasion of the birth anniversary of the legendary hockey player, Major Dhyan Chand. Various sports competitions were organized, in which the students of the college participated with great enthusiasm.
Posted on 02/09/2026
आज 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में राजकीय महाविद्यालय, राजौंद में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया। इसमें बी.ए. द्वितीय वर्ष की एकता ने प्रथम स्थान, बी.ए. द्वितीय वर्ष के सूरज ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की मधुबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कैरम प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। इसमें बी.ए. तृतीय वर्ष के विशाल ने प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष की मधुबाला ने द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.ए. प्रथम वर्ष की श्रीसृष्टि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य श्री रोहतास नैन, सहायक प्राध्यापक श्री राममेहर सिंह, सहायक प्राध्यापक श्री हंसराज शर्मा एवं प्रतियोगिता की संयोजक श्रीमती मनीषा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
|