| News Details |
Orientation Programme Conducted for Freshers
Posted on 02/09/2026
राजकीय महाविद्यालय राजौंद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों सुविधाओं विभिन्न योजनाओं तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित करवाना रहा
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय का परिचय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आचार संहिता समय-सारणी इंटर्नशिप, अर्न व्हाइल यू लर्न योजना परीक्षाओं, बस पास, मेंटर-मेंटी व्यवस्था छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, टैलेंट सर्च सांस्कृतिक गतिविधियों, महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल एंटी-टोबैको एवं ड्रग्स, मतदाता क्लब खेल ड्राइविंग एवं पासपोर्ट आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई
इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पहचान-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का पालन करने तथा शैक्षणिक सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया आईक्यूएसी समन्वयक राम मेहर सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मनीषा एवं स्नेहलता सहित अन्य शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की
कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें एक सकारात्मक अनुशासित एवं सक्रिय महाविद्यालयीन जीवन के लिए तैयार किया गया
|