News Details
News image

Road Safety Quiz Competition 2026 was organized at Govt. College Rajound on 31 August 2026 in compliance with Letter No. 1277-DSP/AEC/KTL dated 27 August 2026, in which 78 students participated enthusiastically. Ekta secured 1st, Preeti 2nd and Meera 3rd position. The event was coordinated by Hansraj Sharma, Assistant Professor (Hindi), with the presence of Sneh Lata and Manisha, Assistant Professors, and Officiating Principal Rohtas Nain.


Posted on 02/09/2026

राजकीय महाविद्यालय राजौंद में 31 अगस्त ,2026 को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित राजौंद, 31 अगस्त। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उप-पुलिस अधीक्षक, कैथल के पत्र क्रमांक 1277-DSP/AEC/KTL दिनांक 27 अगस्त 2026 के संदर्भ में किया गया। प्रतियोगिता प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। इसमें महाविद्यालय के प्रथम वर्ष से 20, द्वितीय वर्ष से 31 तथा तृतीय वर्ष से 27 विद्यार्थियों सहित कुल 78 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा दुर्घटनाओं से बचाव से संबंधित प्रश्नों में अपनी जानकारी एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा एकता ने प्रथम स्थान, बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा मीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यरत प्राचार्य रोहतास नैन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं संयोजक हंसराज शर्मा, सहायक प्रोफेसर स्नेहलता तथा सहायक प्रोफेसर मनीषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” का संदेश दिया गया तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।